Go Back
Fudgy Brownie Without Eggs

Eggless Brownie - चॉकलेट ब्राउनी

प्रतिष्ठा
ब्राउनी एक प्रसिद्ध अमरीकी व्यंजन है जो प्राय मीठे में खाया जाता है। अगर आप बेकिंग में नए हैं तो भी इसको बना सकते हैं, ये कई दिन तक फ्रिज में रखी जा सकती है और जब भी परोसें तो हल्की गरम करके ठंडी वनीला आइसक्रीम को इसके ऊपर रख कर और चाहें तो चॉकलेट सॉस से सजा कर परोस सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको केवल 10 मिनट का समय तैयारी में और 35 मिनट का समय पकने में लगेगा। आइए इस स्वादिष्ट फजी चॉकलेट ब्राउनी को बनाने की विधि देखें और इसे share करना ना भूलें !
Prep Time 10 minutes
Cook Time 35 minutes
Total Time 45 minutes
Course Dessert
Cuisine American
Servings 9 व्यक्ति

Equipment

  • मापने के चम्मच और कप – सामग्री के सटीक माप के लिए
  • मिक्सिंग बाउल – सामग्री तैयार करने के लिए
  • Whisk या मथानी - गांठे न पड़ें उसके लिए
  • माइक्रोवेव-सेफ डिश - ब्राउनी पकाने के लिए
  • बड़ी छलनी – मैदा छानने के लिए
  • सर्विंग प्लेट – तैयार ब्राउनी को परोसने के लिए

Ingredients
  

  • चॉकलेट मीठी या डार्क - 1 कप
  • वनीला एसेंस - 1 चम्मच
  • मक्खन - 1 /2 कप
  • मैदा - ½ कप
  • कोको पाउडर - 3 टेबल स्पून बड़े चम्मच
  • पीसी हुई चीनी या बूरा या शक्कर - 1 कप
  • दही - 1 कप
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • अखरोट या क्रैनबेरी - 1 मुठ्ठीभर

Instructions
 

  • एक पैन में पानी भर के उसके ऊपर दूसरा कटोरा रख के उसमें चॉकलेट के छोटे टुकड़े करके मक्खन के साथ डाल दें और उसे पिघला लें। आप इसे सीधा माइक्रोवेव में 1 मिनट रख के भी पिघला सकते हैं। अब इसे ठंडा होने दें।
  • एक अलग कटोरे में 1 कप पीसी हुई चीनी या बूरा या शक्कर को 1 कप दही के साथ मिलाएं , whisk की मदद से दोनों को एक सार करें।
  • जब मिश्रण एक सार और चमकीला हो जाए तब इसमें ठंडा किया हुआ चॉकलेट मिश्रण मिला दें।
  • अब एक छलनी को कटोरे के ऊपर रखें और आधा कप मैदा, 3 टेबल स्पून (बड़े चम्मच) कोको पाउडर और 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डाल कर एक साथ छान लें।
  • अब गीले और सूखे मिश्रण को एक साथ मिलाएं, ध्यान रहे की कोई गांठे न रहें।
  • जैसे ही मिश्रण एक सार हो जाए, मिलाना बंद कर दें और एक माइक्रोवेव सेफ डिश में अच्छे से घी लगा कर चिकना कर लें। ब्राउनी के मिश्रण को ग्रीस की हुई ट्रे में डालें।
  • 180 डिग्री पहले से गरम किये गए ओवन में इस ट्रे को रख दें और 180 डिग्री पर 30 से 35 मिनट के लिए बेक करें।
  • एक चाक़ू डाल कर देखें, अगर साफ निकल आये तो ब्राउनी बन गयी है और अगर चाक़ू पे कुछ लगा है तो उसे कुछ मिनट और बेक होने दें।
  • पूरी तरह ठंडा होने पर ही काटें और ट्रे से निकाल कर वनीला आइसक्रीम के साथ परोसें।

Notes

ब्राउनी अगर डार्क चॉकलेट से बना रहे हैं तो ये बच्चों और बड़ों दोनों को कड़वी लग सकती है। इसीलिए जिन्हें कड़वी चॉकलेट खाने की आदत नहीं है उनके लिए अगर आप ब्राउनी बना रहे हैं तो उसमें आम डेरी मिल्क जैसी चॉकलेट इस्तेमाल कर सकते हैं।  इस व्यंजन को बच्चे बहुत पसंद करते हैं, ये एक तरह का केक ही है पर उतना सॉफ्ट ना होकर आसानी से टूटने वाली होती है। इसे वनीला आइसक्रीम के साथ एन्जॉय करें और पार्टी में नयी जान डालें !
Keyword केक, चॉकलेट, डिजर्ट, बेकिंग, ब्राउनी