Maa Annpurna

Instant Besan Dhokla

Instant बेसन ढोकला

प्रतिष्ठा
बेसन ढोकला एक प्रसिद्ध गुजराती व्यंजन है जो प्राय नाश्ते में खाया जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है और ये एक healthy option है क्यूँकि इसमें बेसन डलता है और ये भाप में पकाया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको केवल 10 मिनट का समय तैयारी में और 30 मिनट का समय पकने में लगेगा। आइए इस नमकीन नाश्ते को बनाने की विधि देखें और इसे share करना ना भूलें !
Prep Time 10 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 40 minutes
Course Breakfast, Snack, नमकीन, नाश्ता
Cuisine Indian, गुजराती
Servings 4

Equipment

  • मापने के चम्मच और कप – मसाले और पानी की सटीक माप के लिए
  • मिक्सिंग बाउल – सामग्री तैयार करने के लिए
  • Whisk या मथानी - गांठे न पड़ें उसके लिए
  • गहरी कढ़ाई – ढोकला पकाने के लिए
  • एक छोटी कटोरी - कड़ाही में स्टैंड की तरह लगाने के लिए
  • चौड़ा बाउल - ढोकले की सामाग्री डाल कर कढ़ाई में रखने के लिए
  • कढ़ाई का ढक्कन – उबालने और समान रूप से पकाने में मदद करने के लिए
  • सर्विंग प्लेट – तैयार ढोकले को परोसने के लिए

Ingredients
  

  • बेसन : 1 1 /2 कप
  • घी / तेल - 1 चम्मच
  • निम्बू का रस - 1 चम्मच
  • चीनी पिसी हुई - 1 चम्मच
  • हरी मिर्च कुटी हुई - 1 चम्मच
  • अदरक कुटी हुई - आधा चम्मच
  • पानी - 1 1 /2 डेढ़ कप
  • Eno या बेकिंग सोडा - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - 1 चम्मच

Instructions
 

  • एक बाउल में डेढ़ कप बेसन, 1 चम्मच घी, नमक , पीसी चीनी/बूरा, निम्बू का रस, कुटी हुई अदरक, और मिर्च मिला लें।
    Instant besan dhokla ingredients
  • अब इस मिश्रण में डेढ़ कप पानी whisk की मदद से अच्छे से मिलाएं ताकि कोई गाँठ न रहे और मिश्रण एक दम चिकना बन जाए।
  • अब इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद उसमें eno पाउडर या 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिला कर उसपे कुछ पानी की बूँदें डालें और एक बार मिलाएं।
  • अब एक समतल बेकिंग बाउल में घी लगा के उसे चिकना करें और ढोकले का मिश्रण उसमें डाल दें।
  • एक कढ़ाई में पानी भरें और उसमें एक छोटी प्लेट या छोटा स्टैंड रख दें , उसके ऊपर अपना ढोकले का बर्तन रखें और ढक दें। इसे करीब 25 मिनट तक या चाक़ू की नोक साफ़ आने तक पकाएं।
  • ढोकले के छौंक की विधि
  • एक चम्मच घी में 1 चम्मच राई या 1 चम्मच जीरा और 15 करी पत्ता तड़कायें।
  • उसमें 4 हरी मिर्च जरा सा काट के डालें और फिर 1 कप पानी डालें।
  • उबाल आने पर आधा चम्मच चीनी और 2 चुटकी नमक डालें और गैस बंद कर दें.
  • फिर छौंक में एक निम्बू निचोड़ें।
  • अब ढोकले के बरतन को उल्टा करें और थाली में ढोकला निकाल लें उसे चाक़ू से टुकड़ों में काटें और उस पर सारा छौंक डाल दें।
  • आपका ढोकला तैयार है, गरमा-गर्म परोसें

Notes

ढोकला या खम्मण ढोकला एक गुजराती व्यंजन है जिसे नाश्ते में और शाम को चाय के साथ भी खाया जाता है। अगर आपको बेसन पचाने में दिक्कत होती है तो ढोकले के मिश्रण में एक चुटकी हींग डालें। आप ऐसे ही सूजी या रवा ढोकला भी बना सकते हैं। इस Dhokla recipe को share करना न भूलें।
Keyword Instant Besan Dhokla, ढ़ोकला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating